फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl dies under suspicious circumstances, fear of honor killing

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, ऑनर किलिंग की आशंका

Wed, 23 Jun 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances, fear of honor killing
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन

बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में मंगलवार की रात्रि में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत ऑनर किलिंग के रूप की गई है। बुधवार की तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसपी को दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मौके से मृतक युवती के पिता को हिरासत में ले लिया। फिलहाल युवती के पिता से पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, मंगलवार की रात्रि में क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि युवती का गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस बात का विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पहले युवती की मंगलवार की रात्रि में परिजनों ने पिटाई की। इसके बाद रात्रि में ही लड़की और लड़के पक्ष को गांव में ही एक व्यक्ति के आवास पर समझौते के लिए बुलाया। यहां पर युवती की इतनी पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गई। गंभीर हालत में युवती को नगर के निजी अस्पताल में लाया गया, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की तड़के तकरीबन साढे़ चार बजे बिना पुलिस को सूचना दिए आनन फानन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। मोहल्लेवासियों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसपी को दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच कर प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक युवती के पिता को हिरासत में लिया, जबकि जिस व्यक्ति के घर यह घटना हुई, वे सभी फरार चल रहे हैं। वहीं युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उधर, सीओ आलोक कुमार ने बताया कि अभी मामले में जांच जारी है। युवती के पिता को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed