फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   girl dead

बुखार से नौ वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
girl dead
बुखार से नौ वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन

चांदीनगर। क्षेत्र के रटौल और लहचौड़ा गांव में बुखार जानलेवा बनता जा रहा है। डेंगू और सामान्य बुखार की लोग चपेट में है। रटौल गांव में एक नौ वर्षीय बच्ची सना की बुखार के चलते मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग बुखार की चपेट में है। बच्ची की मौत के बाद लोग दहशत में है।
बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। लहचौड़ा गांव में अभी डेंगू बुखार की लोगों में पुष्टि हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां कैंप लगाकर लोगों के उपचार किए। रटौल गांव में भी डेंगू के साथ-साथ सामान्य बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को बुखार के चलते एक रटौल निवासी अनीस की नौ वर्षीय पुत्री सना की मौत हो गई। वह निजी चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहा था। तीन दिनों से बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अनीस ने बताया की रविवार सुबह अचानक सना की तबियत खराब हो गई थी। उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें एक माह पहले भी रटौल गांव में मोईन की तीन वर्षीय पुत्री माहिरा की बुखार के चलते मौत हो गयी थी। जबकि तीन माह पहले 50 वर्षीय कमलेश पत्नी ओमी की डेंगू बुखार के चलते मौत हो चुकी है। गांव में बुखार से हो रही मौत से गांव में लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार गांव में हेल्थ कैंप लगाकर लोगों का उपचार करवाने की लोग मांग कर रहे है।
विज्ञापन

-------------
निरंतर हो सफाई और लगे हेल्थ कैप
चांदीनगर। रटौल गांव के आरिफ, शहजाद, मतलबू, कपिल, महरबान, राजू, राजेश, सतीश ने बताया बुखार के कारण हाल खराब है। गांव में गंदगी के कारण यह हाल हो रहा। गांव में नियमित साफ-सफाई और एक माह तक निरंतर हेल्थ कैंप लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed