फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gift of railway people cheers

रेलवे की सौगात से लोग गदगद

Sat, 27 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 27 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gift of railway people cheers
रेल बजट में बागपत से गुजरने वाली रेलवे लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव रखने, बागपत से होकर नई रेलवे लाइन बिछाए जाने तथा दो ओवरब्रिज बनवाने की घोषणा से बागपत के लोग गदगद हैं। टटीरी के लोगों ने दिल्ली जाकर सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन


पक्काघाट मंदिर में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बागपत के लिए दिए गए तोहफे पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु और सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह को आभार जताते हुए बधाई दी है। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि इससे बागपत के विकास को गति मिलेगी। बैठक में सुदेश चौहान, सचिन शर्मा, राजेश चौहान मौजूद रहे। खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने बागपत को रेलवे से मिली सौगात पर सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी से लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल अरविंद शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा और सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही रेलवे की अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निस्तारण कराए जाने एवं हरिद्वार-अजमेर ट्रेन का बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग की। मांग करने वालों में अरविंद आर्य, महेश पंवार, श्रीपाल आर्य, विजयपाल, विजय शर्मा, महावीर प्रसाद, राधेश्याम शर्मा शामिल रहा। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की बैठक में सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह को बधाई दी गई। सत्यपाल वर्मा, अमर सिंह, वेद प्रकाश, राम किशन, प्रभु दयाल, जोधाराम, महावीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के विकास को मिलेगी गति
दोघट। बामनौली गांव में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बागपत जनपद को जो सौगात दी है, उससे विकास को गति मिलेगी। बैठक में देवेंद्र लंबरदार, शशि भूषण भारद्वाज, गजेंद्रपाल, वीरेश प्रधान, पंडित रामचंद्र शर्मा, साजिद अली खान, हेमंत कुमार, लाला श्रवण कुमार, धर्मेंद्र, सत्यवीर सिंह, बिजेंद्र शर्मा, जसवीर सिंह, पुष्पेंद्र, राजेंद्र सिंह, अनिल, डॉ. जवाहर, जितेंद्र मौजूद रहे। उधर, टीकरी कसबे में विकास संघर्ष समिति की बैठक में अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठी ने कहा किइस रेलवे लाइन से टीकरी, दाहा, झुंडपुर समेत चौगामा क्षेत्र के कई गांवों के विकास को गति मिलेगी। बैठक में प्रमोद राठी, सुमित, यशवीर, धीरज, बीरसैन, जितेंद्र, राजबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed