{"_id":"64b19b66033d39943a040f54","slug":"ghevar-was-being-made-from-bad-flour-at-the-shop-sample-sent-for-testing-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3225-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकान पर खराब मैदा से बनाया जा रहा था घेवर, नमूना जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकान पर खराब मैदा से बनाया जा रहा था घेवर, नमूना जांच के लिए भेजा
Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगाए गए कांवड़ शिविर में खराब घेवर देने की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा। टीम को आजाद नगर में मिठाई की दुकान पर खराब मैदा से घेवर बनता मिला। जिस पर टीम ने मैदा को नष्ट कराकर नमूना जांच के लिए भेजा है।
सहायक खाद्य आयुक्त मानवेेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांवड़ सेवा शिविर संचालक ने दुकानदार पर शिविर में खराब घेवर सप्लाई करने की शिकायत की थी। शुक्रवार को टीम ने बड़ौत की आजाद नगर की काॅलोनी में निम्मी हलवाई उर्फ वरुण की दुकान पर छापा मारा। दुकान पर खराब मैदा से घेवर बनाया जा रहा था। टीम ने दुकान से 80 किलो मैदा को नष्ट कराकर नमूना जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल सिंह भी मौजूद रहे।
नेत्र शिविर लगाकर 36 लोगों के नेत्रों का परीक्षण किया
अमीनगर सराय। कस्बे के अपना घर आश्रम में लायंस क्लब की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा ने 36 लोगों के नेत्रों की जांच कर 15 लोगों को दवाई देकर आंखों की देखभाल करने के लिए कहा। शिविर में छह लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता, दिनेश जैन, पंकज कुमार गुप्ता मौजूद रहे । संवाद