फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Get paddy seeds at 50 percent grant

50 फीसदी अनुदान पर प्राप्त करें धान का बीज

Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Get paddy seeds at 50 percent grant
बड़ौत। धान की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। राजकीय बीज भंडार दिल्ली रोड सहित अन्य बीज भंडार केन्द्रों पर शासन से मंगलवार को करीबन 45 क्विंटल धान का बीज भेजा गया है। किसान 50 फीसदी अनुदान पर बीज खरीद सकते है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार से तहसील क्षेत्र के 50 गांव जुडे़ है। इन गांवों के किसान काफी समय धान के बीज की मांग कर रहे थे। मंगलवार को राजकीय बीज भंडार पर शासन की ओर से 18 क्विंटल धान का बीज भेजा गया है। राजकीय बीज भंडार केन्द्र प्रभारी नोरंग ने बताया कि पूसा बासमती-6 का फांउडेशन बीज 1509 प्राप्त हुआ है। इसकी कीमत 5015 प्रति क्विंटल रखी गई है, लेकिन पंजीकृत किसान इस बीज को 50 फीसदी अनुदान पर प्राप्त कर सकता है। एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया छपरौली ब्लाक से 26 गांव जुडे़ है, यहां के लिए 12 क्विंटल बीज भेजा गया है। बिनौली ब्लाक से 56 गांव जुडे़ है। यहां के किसानों के लिए 15 क्विंटल बीज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed