{"_id":"586bf7d84f1c1ba378159967","slug":"general-secretary-for-the-post-of-president-polling-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष-महामंत्री पद के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष-महामंत्री पद के लिए मतदान आज
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। न्यू तहसील बार एसोसिएशन खेकड़ा की वार्षिक कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री दोनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने की वजह से कांटे की टक्कर होगी। बुधवार को मतदान होगा।
एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 30 दिसंबर को नामांकन फार्म भरे गए थे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार त्यागी, विनोद कुमार, महामंत्री पद के लिये राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह धामा ने फार्म भरे। दोनों पदों पर चुनाव के लिए अधिवक्ता बुधवार को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नवीन त्यागी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, संयुक्त मंत्री हरीश कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, पुस्तकालय मंत्री फैययाज अली, वरिष्ठ सदस्य के लिए सरदार सिंह यादव, रामेश्वरदयाल पंवार, राकेश कौशिक, कनिष्ठ सदस्य के लिए नरेंद्र कुमार, परमजीत धामा, अनिल ढाका ने एक-एक नामांकन फार्म जमा किया था।
अध्यक्ष व महामंत्री पदों को छोड़ अन्य सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। अब बुधवार को चुनाव अधिकारी सुरेंद्रपाल शर्मा की देखरेख में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान कर अधिवक्ता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सभी प्रत्याशी जीत के लिए देर शाम तक जनसंपर्क अभियान में जुटे रहे।