{"_id":"5ed3f44c8ebc3e90807fe6b4","slug":"gautwala-khap-s-chaudhary-dies-due-to-cardiac-arrest-baghpat-news-mrt4841458199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय गति रुकने से गठवाला खाप के चौधरी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय गति रुकने से गठवाला खाप के चौधरी का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। गठवाला खाप के 24 गांव के चौधरी मलखान सिंह (81) का रविवार की सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से जिले के अलावा मेरठ, अलीगढ़ और गाजियाबाद में दुख जताया गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पुरा महादेव गांव निवासी मलखान सिंह दिल्ली पुलिस में एसआई पद से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वह अपने पैतृक गांव में ही रह रहे थे। वर्ष 2005 में उन्हें बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़ में गठवाला खाप के 24 गांव का चौधरी बनाया गया था। उनके निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो बेटे आजाद व राजू, चार पोते, तीन पोती से भरा परिवार है। दोनों बेटे गांव में रहकर ही खेती का काम करते है। लॉकडाउन होने के कारण लोग फोन के माध्यम से परिजनों को सांत्वना दे रहे है।
बागपत में गठवाला खाप के चार गांव
बालैनी। जिले में गठवाला खाप के चार गांव है। इनमें चांदनहेड़ी, सिलाना, हिसावदा और पुरा शामिल हैं।