फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gates and Chaupals will be built in the name of former Prime Minister Vajpayee in villages

Baghpat News: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के नाम से द्वार और गांवों में चौपालों का होगा निर्माण

Sun, 28 Jul 2024 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gates and Chaupals will be built in the name of former Prime Minister Vajpayee in villages
-बागपत व बड़ौत विधायक ने विकास कार्यों के लिए दिए प्रस्ताव
विज्ञापन

- खड़ंजा निर्माण, ग्राम चौपाल, श्मशान घाट सहित अन्य कार्यों के दिए हैं प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोहला गांव मेें पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम से द्वार, गांवों में चौपाल, खड़ंजों व श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। इनके लिए बड़ौत व बागपत विधायक ने प्रस्ताव बनाकर सीडीओ को भेजे हैं। सीडीओ ने सभी प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए डीआरडीए के परियोजना निदेशक को भेज दिए हैं।

बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के बोहला गांव में लुहारी मार्ग के निकट पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम से द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्यमंत्री केपी मलिक ने कदम उठाया है। उन्होंने द्वार का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अलावा बिजरौल में खड़ंजा निर्माण, बावली में कश्यप चौपाल में बरामदा, चार दीवारी व द्वार का निर्माण, नैथला गांव में यात्री शेड, आरिफपुर खेड़ी में श्मशान घाट का निर्माण, अहमदशाहपुर पदड़ा में सीसी रोड, आदलाबाद गांव में सीसी रोड निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव सीडीओ को बनाकर भेजा है। वहीं, बागपत विधानसभा क्षेत्र विधायक योगेश धामा ने गोठरा गांव में भुतला पक्की चौपाल, हरचंदपुर गांव में हरिजन चौपाल, पुरामहादेव के अंबेडकर भवन में इंटरलॉकिंग कार्य का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। दोनाें विधायकों के प्रस्ताव पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मंजूरी देकर डीआरडीए को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed