फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gas company employees broke the drinking water line, uproar

Baghpat News: गैस कंपनी के कर्मचारियों ने तोड़ी पेयजल लाइन, हंगामा

Sat, 31 May 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gas company employees broke the drinking water line, uproar
बड़ौत के गुराना रोड पर क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइपलाइन को देखते जेई व सभासद। संवाद
बड़ौत। नगर के गुराना मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात गैस कंपनी के कर्मचारियों ने पेयजल लाइन तोड़ दी। इससे 150 से अधिक घरों में पेयजल संकट गहरा गया। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के साथ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सभासद प्रमोद शर्मा, कपिल पंवार, कुलदीप शर्मा, निशांत शास्त्री, बिल्लू चिकारा ने बताया कि गुराना मार्ग पर पिछले कई दिनों से थिंक कंपनी के कर्मचारी गैस पाइपलाइन डालने का काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने जगह- जगह से पानी की लाइन तोड़ दी। इससे 150 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया तो थिंक गैस के कर्मचारी काम छोड़कर भाग गए। सूचना पर नगरपालिका के जेई दीपक कुमार पटेल कर्मचारियों को लेकर पहुंचे और पेयजल आपूर्ति सूचारु कराई गई। जेई ने बताया कि थिंक गैस के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed