फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Garbage catches fire at dumping ground, smoke disturbs residents

Baghpat News: डंपिंग ग्राउंड में कूड़े में आग लगी, धुएं से लोग परेशान

Tue, 28 Oct 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Garbage catches fire at dumping ground, smoke disturbs residents
पुराने कस्बे के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग l स्रोत वीडियोग्रेब
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में नगर पालिका की डंपिंग ग्राउंड में फैले कूड़े में सोमवार के रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इससे चारों तरफ धुआं फैल गया और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी शहजाद, अशफाक आदि ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। सोमवार देर रात डंपिंग ग्राउंड के पास से गुजर रहे कुछ युवकों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इसके बाद तेज हवा चलने से कूड़े में आग फैल गई। इसके बाद लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उधर, आग लगने से धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक डंपिंग ग्राउंड में आग लगी रही। उधर, पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed