{"_id":"5fa6e2038ebc3e9bd85a0eda","slug":"garbage-being-burnt-in-urban-area-25-furnaces-running-in-barot-notice-baghpat-news-mrt5100191109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र में जलाया जा रहा कूड़ा, बड़ौत में चल रही 25 भट्टियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र में जलाया जा रहा कूड़ा, बड़ौत में चल रही 25 भट्टियों को नोटिस
विज्ञापन
- जिले का एक्यूआई 411, दिवाली और अधिक बिगड़ेगी हवा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले से दमघोंटू हवा बह रही है। प्रदूषण के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा या मेडिकल वेस्ट जलाए जाने के मामले ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा शहरी क्षेत्र में सामने आ रहे हैं। बागपत और बड़ौत पालिका क्षेत्र में आए दिन कूड़ा जलाया जा रहा है। बागपत पालिका की ओर से प्रदूषण रोकने के लिए टीम गठित की है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं है। बड़ौत नगर पालिका ने प्रदूषण रोकने के लिए टीम बनाई। प्रभारी ईओ एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि बड़ौत नगरीय क्षेत्र में अब तक 25 लोगों को पालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। नगर में अगर कोई प्रदूषण फैलाता है कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
मुश्किल है सुबह-शाम
बागपत। जिले में एक्यूआई 411 रिकॉर्ड किया गया है। इससे जाहिर है कि हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। दिवाली नजदीक आते-आते समस्या के और अधिक बढ़ने की आशंका है।
----------------
केस-एक : बागपत नगर के बड़ा बाजार में व्यापारियों ने दुकान से निकला कूड़ा रात में जला दिया। जबकि कूड़े का आसानी से निस्तारण किया जा सकता था।
केस दो: जिला अस्पताल के समीप झाड़ियों को जला दिया गया। इसके अलावा मेडिकल वेस्ट को भी यहां जलाया गया था।
केस तीन: बड़ौत में छपरौली रोड पर छह नवंबर की रात कूड़ा जला दिया गया। नगर से सटे इस इलाके में कई बार मामले सामने आ चुके हैं।
देहात में की जा रही निगरानी, फैलाई जा रही जागरूकता
बागपत। प्रशासन ने देहात में ग्राम सचिवों और लेखपालों को निगरानी की जिम्मेदारी दी है। एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्देश है कि किसानों को जागरूक करने का काम करें।