{"_id":"14bcae54a10d5534bb95ca45e3ba6f56","slug":"gangster-imposed-on-murderers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में अपहरण कर दस दिन तक दरिंदगी करने के बाद की गई बिटिया की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर और शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। तीन दिन पूर्व पुलिस इसी केस में चार्जशीट लगा चुकी है।
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहने वाली छात्रा 31 दिसंबर 2015 की सुबह अपने घर से कस्बा अमीनगर सराय स्थित कॉलेज में पढ़ने के लिए साइकिल से गई थी। वह न कालेज पहुंची थी और न ही घर लौटी थी। 10 जनवरी की सुबह उसका शव पूठड़ गांव में ईख के खेत में पड़ा मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसके साथ दरिंदगी की गई है। पुलिस ने दावा किया था कि दिल्ली जल निगम के कर्मचारी हरवीर सिंह के बेटे बिट्टू ने अपने साथी मोनू (20) पुत्र सुनील, सौरभ (21) पुत्र धर्मपाल और अन्नु (22) पुत्र अतरे के साथ मिलकर बिटिया के साथ दरिंदगी कर हत्या की है।
विज्ञापन
बिटिया की साइकिल को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपियों पर ओर शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हो गया है। तीन दिन पूर्व पुलिस ने केस में चार्जशीट लगाई थी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।