फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gangrape of teenager who went to Bihar with mother

Baghpat News: मां के साथ बिहार गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 20 Jun 2023 09:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 20 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

- वर्ष 2021 में बिहार के खागड़िया जिले में हुई थी घटना
- मानवाधिकार आयोग के आदेश पर सिंघावली अहीर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
 

विज्ञापन
Gangrape of teenager who went to Bihar with mother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के अमीनगर सराय में दो साल पहले अपनी मां के साथ सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव से बिहार घूमने गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसमें बिहार पुलिस ने सुनवाई नहीं की और महिला कार्रवाई के लिए भटकती रही। मानवाधिकार आयोग के आदेश पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बिहार की रहने वाली महिला की शादी क्षेत्र के एक गांव के युवती से हुई थी। जो वर्ष 2021 में अपने मामा का हाल जानने के लिए बिहार के खागडि़या जिले में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ गई थी। महिला ने बताया कि बिहार के खागड़िया जिले में तीन युवकों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने बिहार के खागड़िया जिले की पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि कार्रवाई की मांग को लेकर अफसरों के कार्यालय में भटकती रही। जिसके बाद मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार लगाई। बताया कि मानवाधिकार आयोग के आदेश पर तीन दिन पहले सिंघावली अहीर थाने में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मिथुन, मार्शल, संजय और एक अज्ञात निवासी खागड़िया बिहार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि किशोरी के साथ बिहार में हुई घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल बिहार का होने के कारण मुकदमे की विवेचना बिहार ट्रांसफर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed