फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gang rape victim's family flees after receiving threats

Baghpat News: धमकी मिलने पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने किया पलायन

Thu, 05 Sep 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 05 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim's family flees after receiving threats
बागपत। समझौता नहीं करने पर धमकी मिलने के बाद दुष्कर्म पीड़िता का परिवार पलायन कर शामली चला गया था। जिन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उधर, बुधवार देर शाम पीड़िता का परिवार वापस लौट आया, जो बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

शहर की एक काॅलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने चार दिन पहले अपनी नाबालिग बेटी के साथ वर्ग विशेष के तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के लिए नमाज पढ़वाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया और पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। उधर, पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए काॅलोनी में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पीड़ित व्यक्ति अपने परिवार के साथ मकान पर ताला लगाकर शामली चला गया था। फोन पर बातचीत में पीड़ित ने बताया कि उन पर बार-बार समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है और समझौता नहीं करने पर धमकी भी मिल रही है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिससे उसके परिवार के लिए खतरा बढ़ गया है। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि पीड़ित छात्रा के परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed