{"_id":"5a6e1dbd4f1c1bff388b509a","slug":"gang-rape-victim-leaves-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग रेप पीड़िता ने गांव छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंग रेप पीड़िता ने गांव छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप मामला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव में महिला के साथ गैंग रेप की वारदात के बाद पीड़ित परिवार के साथ पलायन कर मेरठ के एक गांव में चली गई हैं। आरोपियों के रिश्तेदार फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने दोघट थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए हैं।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जनवरी की रात तीन युवकों ने घर में घुसकर तमंचे से आतंकित कर महिला से गैंग रेप किया । वीडियो क्लिप बनाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर गैंग रेप करते रहे।
इस मामले में 27 जनवरी को दोघट थाने में पीड़ित महिला ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
शनिवार की रात में मेडिकल कराने के बाद पीड़ित घर पहुंची और रविवार को पीड़ित महिला और उसका पति अपने घर पर ताला लगाकर आरोपियों के डर से गांव छोड़कर मेरठ जनपद के एक गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में चले गए थे। गैंग रेप के आरोपी युवकों की भी रिश्तेदारी उसकी गांव में है।
रविवार को आरोपी युवकों के रिश्तेदारों ने गांव में पीड़ित महिला पर फैसला करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने फैसला करने से इंकार कर दिया। पीड़ित दोपहर के समय दोघट थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए। पीड़ित ने कहा गांव में रहना उसके लिए खतरे से खाली नहीं है, इसलिए वह पति के साथ गांव छोड़कर चली गई है।