{"_id":"66354b54f1192b7c63024264","slug":"gang-rape-of-teenage-girl-one-arrested-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112637-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Sat, 04 May 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 04 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
रमाला। क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले लापता हुई किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को घर पहुंची किशोरी ने वीडियो वायरल कर गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों पर आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल को उसकी बेटी को गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में लेकर चला गया। जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों से किसी तरह बचकर उसकी बेटी घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। उधर किशोरी की वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। इस मामले में सीओ सविरत्न सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई और न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
पहले बताई कक्षा दो की छात्रा, फिर मुकरे
किशोरी के परिवार वालों ने 27 अप्रैल को अपनी बेटी को कक्षा दो की छात्रा बताकर मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के बरामद होने के बाद उसके पढ़ाई करने से मुकर गए।