{"_id":"613a4fcc8ebc3e5fa0786f96","slug":"gang-of-thugs-associated-with-bride-brought-in-65-thousand-baraut-news-mrt555508636","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 हजार में लाई गई दुल्हन से जुड़ा ठगों का गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 हजार में लाई गई दुल्हन से जुड़ा ठगों का गिरोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सहारनपुर से 65 हजार में लाई गई दुल्हन के मामले बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। जनपद मुजफ्फरनगर का एक युवक ने थाने पहुंचा और खुद को दुल्हन का पति बताया। साथ ही पुलिस के सामने पत्नी को साथ लेकर जाने की बात रखी। यह भी बताया कि युवती सहारनपुर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की रहने वाली है। मगर, पुलिस ने जांच होने तक इसकी अनुमति नहीं दी। पुलिस पूछताछ में युवती ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के झांसे में फंसने की बता बताई है।
एक गांव निवासी अविवाहित युवक कुछ दिन पूर्व सहारनपुर से 65 हजार रुपये में दुल्हन लाया था। 15 दिन बाद युवती ने युवक के साथ रहने से इंकार कर दिया। बुधवार को गांव पहुंचा शामली निवासी बिचौलिया अपने साथ दो युवतियों को ले आया। कहा कि जब यह युवती रहना नहीं चाहती तो इसे जाने दो। साथ आई दोनों युवती में एक को शादी करके रख लो। इस बात पर भी युवक और उसके परिजन राजी हो गए थे। देर शाम युवक युवती ने एक दूसरे को जयमाला डालकर शादी की रस्म पूरी की। इसी दौरान शादी कर रही युवती ओर बिचौलिया परिजनों को चकमा देकर फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने पहली दुल्हन और युवक के साथ आई दूसरी युवती को पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के एक युवक ने बिनौली थाने पहुंचकर खुद को दुल्हन का पति बताया और उसे अपने साथ ले जाने की बात रखी। बताया कि चार साल पहले उसने युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। युवती सहारनपुर की नहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली है। इस पर सभी हतप्रभ रह गए। शादी रचाने वाले युवक ने खुद को ठगा महसूस किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिचौलिए का पता लगाया जा रहा है।
चल रहा ठगी का गिरोह
हिरासत में ली गई युवती ने पुलिस पूछताछ बताया कि उसकी मुजफ्फरनगर क्षेत्र के रहने वाली युवक से ही कोर्ट मैरिज हुई थी। परिवार के लोग शादी से नाराज थे। इसलिए दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। पति बाहर काम करता है। इसी दौरान उसके संपर्क में एक युवती आई, जिसने रुपयों का लालच दिया और बागपत के युवक से शादी करा दी। कहा कि कुछ दिन बाद उसे निकाल लिया जाएगा। 15 दिन बाद उसने जाने की जिद की तो युवक के परिजनों ने उसे जाने नहीं दिया। इस पर बिचौलिए अपनी सहारनपुर निवासी पत्नी और एक युवती को लेकर उसे यहां से निकाल कर ले जाने आया। युवक की अपनी पत्नी से ही दूसरी शादी करा दी। मौका मिला तो बिचौलिया और उसकी पत्नी तो फरार हो गई लेकिन वह और बिचौलिए के साथ आई युवती फंस गई।