फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gandhi Club defeated Tagore Club in Kho-Kho

खो-खो में गांधी क्लब ने टैगोर क्लब को हराया

Sun, 27 Feb 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Club defeated Tagore Club in Kho-Kho
बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में खो खो खेलते छात्र। - फोटो : BARAUT
श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के क्रीड़ा महोत्सव का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन खो-खो, दौड़, गोला फेंक और तश्तरी फेंक की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खो-खो में गांधी क्लब ने टैगोर क्लब को हराया।

सीनियर बालिका 200 मीटर दौड़ में संजना, 400 मीटर दौड़ में अनुष्का व लंबी कूद में ऋचा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक 200 मीटर दौड़ में अनित, 400 मीटर दौड़ में सचिन, 1600 मीटर दौड़ में मोंटी, लंबी कूद में निशांत, भाला फेंक में सुशांत शर्मा, गोला फेंक में ऋषभ, तश्तरी फेंक में शेखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रवि, 400 मीटर दौड़ में दीपक, लंबी कूद में विशेष और बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वर्षा, 400 मीटर दौड़ में दिव्या, लंबी कूद में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सेवकराम चौधरी, प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बलवान सिंह, कैप्टन महाराम सिंह, कृष्णपाल प्रधान, विनोद वर्मा, संजीव शर्मा, मनोज शर्मा, कंवरपाल, मांगेराम, नरेश कुमार, संदीप चौधरी, अरुण मलिक, प्रदीप चौधरी, सुशील कुमार, कर्मबीर सिंह, किरनपाल सिंह, नेहा, पिंकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed