{"_id":"59038e064f1c1bc12cc0bf77","slug":"gadkari-bole-bjp-sarkar-ko-gaon-aur-gareeb-ki-chinta","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़करी बोले, भाजपा सरकार को गांव और गरीब की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़करी बोले, भाजपा सरकार को गांव और गरीब की चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत में एक्सप्रेस वे के उद्घाटन पर नितिन गड़करी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा सरकार को गांव और गरीब की चिंता है। भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया। अब यहां एक्सप्रेस-वे बनाने से क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां स्थापित होगी और रोजगार के अवसर खुलेंगे। किसान के बेटों को लाभ होगा।
एक्सप्रेस-वे की प्रगति जानने के बाद गडकरी किसानों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा भूमि अधिग्रहण में किसानों को 59 सौ करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि निर्माण की लागत करीब 46 सौ करोड़ ही है। गांव और गरीबों के लिए सरकार चिंता कर रही है। बेहतर सड़कें बन जाने से लोगों को लाभ होगा। किसानों को भरोसा दिलाया सरकार उनके हितों की चिंता कर रही है।
एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के लोगों को लिए नई उम्मीद की किरण लेकर आएगा। बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान रामपाल नेहरा, जयकरण, कृष्णपाल सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र, ईश्वर, सतीश कुमार, शोभाराम, ओमकार शर्मा, राम आसरे शर्मा, राममेहर शर्मा, जगन्नाथ, वेदप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
ग्रौथ इंजन बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाने की कवायद की जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसके आसपास पेड़ लगाए जाएंगे, इससे हरियाली बढ़ेगी। यही ग्रीन एक्सप्रेस-वे क्षेत्र का ग्रौथ इंजन बनेगा।