फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   G20 Summit 2023 : No entry of vehicles in Delhi for four days, buses and trains also cancelled

G-20: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, बसें-ट्रेनें भी रद्द, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Thu, 07 Sep 2023 12:22 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Sep 2023 12:22 AM IST
सार

G20 Summit 2023 : आज शाम से अगले चार दिनों तक दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही बसें और ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें।

विज्ञापन
G20 Summit 2023 : No entry of vehicles in Delhi for four days, buses and trains also cancelled
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 समिट के चलते कई दिनों तक दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। आज शाम से तकरीबन चार दिन के लिए दिल्ली में यूपी की ओर से जाने वाले वाहनों को दिल्ली सीमा के बाहर ही रोका जाएगा। ऐसे में जहां एक तरफ बसों के दिल्ली में नो एंट्री रहेगी, वहीं कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो चार दिन के लिए अपना फैसला बदल दीजिए। दिल्ली में 18वें जी-20 समिट के चलते सात सितंबर की शाम से 10 सितंबर तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। दिल्ली में रूट डायवर्जन का प्रभाव बागपत के जाने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा। बागपत से जाने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चार दिन तक किसी प्रकार के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी काम से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो पहले रूट प्लान जरूर चेक कर लें। जी-20 समिट के लिए यातयात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सात सितंबर की शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़ौत से दिल्ली की ओर चलने वाली ट्रेन नंबर 05000 और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04999 रद्द रही। जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में सुधीर, मनोज, दीपक, सुनील आदि ने कहा कि इस रूट पर आए दिन ट्रेनों के लेट और रद्द रहने की बात आम हो गई है। जिस कारण यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 10 सितंबर को छह ट्रेनें रदद रहेगी।

विज्ञापन

आवश्यक वस्तु सेवा के लिए वाहनों के आवागमन पर रहेगी छूट
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनों के लिए छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति के वाहन दिल्ली जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था में संशोधन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेंने रद्द, यात्री परेशान
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर बुधवार को दो ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को मजबूरन अपने निजी वाहनों या फिर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़ौत से दिल्ली की ओर चलने वाली ट्रेन नंबर 05000 और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04999 रद्द रही। जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में सुधीर, मनोज, दीपक, सुनील आदि ने कहा कि इस रूट पर आए दिन ट्रेनों के लेट और रद्द रहने की बात आम हो गई है। जिस कारण यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है और न ही नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर यात्रियों को सूचना देते है। कुछ दिन पहले भी इस रूट पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग की।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed