फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Furious over the problem of cattle, the minister in charge reprimanded the officers

Baghpat News: गोवंशों की समस्या पर भड़के प्रभारी मंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार

Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Furious over the problem of cattle, the minister in charge reprimanded the officers
प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में निराश्रित गोवंशों की समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी भड़क गए। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई और सीडीओ को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गोवंशों की टक्कर से लोगों की मौत और गोशालाओं के नोडल अधिकारी सीडीओ के निरीक्षण नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ और सीवीओ को निराश्रित गोवंशों को गोशाला भेजने के निर्देश दिए। साथ ही अप्रैल से जून माह तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं होने पर जवाब तलब भी किया। बाढ़ के समय में तटबंध टूटने पर पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने और खनन करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। इस मौके पर डीएम अर्पित विजयवर्गीय ने योजनाओं के संचालन की जानकारी दी। बैठक में एसपी अर्पित विजयवर्गीय, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ एमएल व्यास, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीएमओ डा. महावीर कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिंचाई के लिए 37 में से 18 टेल तक ही पहुंच रहा पानी
प्रभारी मंत्री ने खेतों में सिंचाई के लिए जिले की 37 टेल में से सिर्फ 18 टेल तक ही पानी पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए सभी टेल तक पानी पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना भुगतान का मुद्दा भी उठा
प्रभारी मंत्री की बैठक में मलकपुर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी उठाया। जहां उन्होंने कहा कि मलकपुर मिल पर बकाया 377 करोड़ रुपये का जल्द भुगतान कराया जाए।
मंत्री ने छात्राओं से पूछे चंद्रयान से जुड़े सवाल
प्रभारी मंत्री ने राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बागपत में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई और चंद्रयान के बारे में सवाल पूछे। जिस पर छात्राओं ने कुशलता से जवाब भी दिए।

सपा सरकार में इस समय कच्छा बनियानधारी गिरोह होते सक्रिय
खेड़की गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी के सामने कोई भी समस्या लेकर नहीं आया। वहां मंत्री ने कहा कि साढ़े छह साल पहले की सरकार में इस मौसम में कच्छा बनियानधारी और सरिया मार गिरोह सक्रिय हो जाता था और जगह-जगह घटनाएं करता था। रात में घर से निकलते ही घटना होने का डर भी सताता रहता था, लेकिन अब लोग बेखौफ होकर कहीं भी जा सकते हैं। उन्होंने खेडकी गांव के पंचायतघर का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे के संचालन की व्यवस्था देखी और पौधरोपण किया। उन्होंने रसोईघर में टाइल्स लगाने के निर्देश दिए और समूहों की स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने पर ग्राम प्रधान आशीष कुमार, नीतू देवी बैंक सखी, अंजू , रेशमा, पूनम देवी, नीरज देवी, कुसुम, सुलोचना, चांद मोहम्मद सचिव, स्वदेश वर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed