फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fruit sellers created a ruckus against the police

पुलिस के खिलाफ फल विक्रेताओं ने किया हंगामा

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fruit sellers created a ruckus against the police
पुलिसकर्मी द्वारा फलों की ठैली पलटने पर कोताना रोड पर हंगामा करते फल विक्रेता - फोटो : BARAUT
पुलिस के खिलाफ फल विक्रेताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर पर मंगलवार को फल विक्रेताओं ने बड़ौत कोतवाली पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। फल विक्रेताओं ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर सीओ कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
हंगामा करने वाले फल विक्रेेेताओं में नगर निवासी आशु, शोएब, शकील, इमरान, नोमान ने बताया कि वह पहले बाजार में फलों की ठेली लगाते थे, लेकिन अतिक्रमण के नाम पर उनकी ठेलियों को वहां से हटवा दिया गया। इसके बाद उन्होंने पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर ठेली लगानी शुरू कर दीं। आरोप लगाया कि आए दिन पुलिसकर्मी अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न करते हुए मारपीट करते हैं। मंगलवार को भी कुछ पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनकी ठेलियों को पलट दिया। उनके सारे फल सड़क पर बिखेर दिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। एक ठेली संचालक आशु को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। वह इसकी शिकायत आला अधिकारियों से करेंगे। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने वहां से अतिक्रमण हटवाया है। किसी के साथ अभद्रता या मारपीट नहीं की गई। कोई आरोप है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed