फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   from 19 will be root diversion

19 से होगा रूट डायवर्जन

Sun, 09 Jul 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 09 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया। 19 जून से रूट डायवर्जन होगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर वाहन पूरी तरह से बंद होगा।
विज्ञापन


श्रावण कांवड़ यात्रा सात जुलाई से शुरू हो गई है। वर्तमान समय में सड़कों पर इक्का-दुक्का कांवड़िया दिखाई देना शुरू हो गया है। इनकी सुरक्षा को देखकर अफसरों ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


उसके मुताबिक 19 जुलाई से सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात शामली से करनाल, सोनीपत, नेशनल हाईवे-एक होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। इस मार्ग पर गौरीपुर मोड़ से कस्बा बड़ौत तक कांवड़ संबंधी वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार के वाहनों के आने जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाला यातायात उपरोक्त मार्ग से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत से बुढ़ाना की ओर जाने वाला यातायात कस्बा बड़ौत से भड़ल तक पूर्णत: बंद रहेगा।  बागपत से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात बालैनी से पहले श्रीकृष्ण धर्मकांटा के पास पार्किंग पर रोका जाएगा और मेरठ की ओर से आने वाला यातायात श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बालैनी के पास मेरठ की ओर रोका जाएगा।

मध्य का करीब एक किलोमीटर का मार्ग यात्रियों के द्वारा पैदल पार किया जाएगा। बड़ौत से मेरठ जाने वाला यातायात थाना बिनौली के पास मुख्य सड़क पर डेरा सच्चा सौदा पर मेरठ से बड़ौत की ओर आने वाला यातायात खिवाई तिराहा बरनावा पर रोका जाएगा। बीच का मार्ग यात्रियों द्वारा पैदल पार किया जाएगा। 

सोनीपत से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात सोनीपत से नेशनल हाईवे, वजीराबाद पुल से गाजियाबाद होते हुए मेरठ जाएगा। इसी तरह से मेरठ से सोनीपत जाने वाला वाहन जाएगा। अफसरों ने बताया अन्य प्रांतों या जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को 15 जुलाई से आंशिक रूप से और 19 जुलाई से पूर्णरूप से बागपत की सीमा में प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा। 

धार्मिक स्थलों की बनाई जा रही सूची
पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि पुलिस इन स्थलों की सूची तैयार कर रही है। धार्मिक लोगों से भी यात्रा में सहयोग की अपील की जाएगी। 

कांवड़ियों के वेश में गश्त करेंगे पुलिसकर्मी
बागपत/दोघट। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। कांवड़ियों के वेश में पुलिस कर्मी गश्त करेंगे। बुढ़ाना से कांवड़िए बागपत की सीमा में प्रवेश करते हैं। सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर चौकसी रहेगी। सीओ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

कांवड़ियों के वेश में पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जाने वाले शिव भक्त बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गुजरेंगे और पुरा महादेव मंदिर जाने वाले कांवड़ियां, भड़ल, गैडबरा मोड़, दाहा, पलड़ी, पलड़ा, शाहजहांपुर, बरनावा होते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ेंगे।


दाहा-बरनावा मार्ग पर भड़ल से लेकर शाहजहांपुर तक पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। अतिसंवेदनशील शाहजहांपुर व पलड़ा गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि किसी ने कोई गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों से भी यात्रा के दौरान सहयोग लिया जाएगा। कांवड़ सेवा शिविरों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed