फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fraud of enrollment of students in madrassas

Baghpat News: मदरसों में छात्रों के नामांकन का फर्जीवाड़ा

Sat, 12 Aug 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of enrollment of students in madrassas
बागपत। मदरसों में छात्रों के नामांकन में फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेट करते ही जिले के मदरसों में लगभग एक हजार छात्र कम हो गए है। मदरसों में यू-डायस पर इस बार 2553 छात्रों का पंजीकरण दर्शाया गया है, जबकि पहले मदरसों में छात्रों की संख्या 3514 थी। विभागीय अधिकारियों का मानना कि मदरसों में छात्रों का पंजीकरण गलत दिखाया जा रहा था।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसील में 131 मदरसों का संचालन हो रहा है। इनमें बागपत तहसील में 64, बड़ौत तहसील में 52 और खेकड़ा तहसील में 15 मदरसे संचालित हो रहे हैं। शासन ने इस बार कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के नामांकन में फर्जीवाड़ा रोकने और एक छात्र का नामांकन एक ही विद्यालय में कराने के लिए डू-डायस पोर्टल पर छात्रों का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पोर्टल पर छात्र का आधार कार्ड दर्ज करते ही फर्जी छात्र के बारे में जानकारी मिल जाती है। यू-डायस पर छात्रों का ब्योरा अपडेट की प्रक्रिया शुरु होते ही मदरसों में फर्जी छात्रों के नामांकन करने का फर्जीवड़ा सामने आ गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल जिले के मदरसों में छात्र संख्या 3514 से घटकर 2553 रह गई है।
विज्ञापन

इन मदरसों में सबसे कम हुई छात्र संख्या
मदरसा पिछले साल इस साल
जामिया इस्लामिया रठौड़ा 141 06
मदरसा सम्राट शेखपुरा 89 18
मदरसा फैजूल उलूम सैड़भर 147 14
मदरसा अबुल अशरफाबाद थल 71 38
मुस्लिम इस्लामिया मदरसा थल 279 157
मदरसा मून स्टार बिलौचपुरा 85 11
मदरसा रशीदिया सिंघावली 233 92
मदरसा ग्लेक्सी पांची 183 90
मदरसा इस्लामिया पांची 192 97
शासन ने फर्जी नामांकन रोकने के लिए छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। पोर्टल पर एक छात्र का एक बार ही ब्योरा दर्ज किया जा सकता है। पिछले साल के मुकाबले मदरसों में छात्रों की संख्या कम हुई है। - महेंद्र सिंह, प्रभारी अल्पसंख्यक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed