फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fraud of eight lakh rupees from the advocate in the name of plot

Baghpat News: प्लाॅट के नाम पर अधिवक्ता से आठ लाख की धोखाधड़ी

Sat, 09 Mar 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 09 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud of eight lakh rupees from the advocate in the name of plot
बागपत। पुरानी तहसील मोहल्ले में रहने वाले एक अधिवक्ता से प्लाॅट बेचने और खरीदने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। जिसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के पुरानी तहसील मोहल्ले में रहने वाले अधिवक्ता अशफाक अहमद ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर इसरार अहमद निवासी देशराज मोहल्ला व हाल निवासी सलेक विहार शामली ने उससे एक प्लाॅट खरीदा था। जिसकी पावर ऑफ अटॉर्नी शादाब निवासी मोहल्ला घोसियान के नाम करा दी थी। आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये उधार रहने पर उसे दो चैक भी दिए गए, जो निर्धारित समय पर बैंक में बाउंस हो गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसरार ने अपना तीन मंजिला मकान बेचने के लिए एक इकरारनामा कर तीन लाख रुपये बयाने के ले लिए। इसके बाद पता चला कि इसरार ने मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच रखा है। आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर इसरार ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि धोखाधड़ी के मामले में इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed