फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four policemen including traffic in-charge line spot

ट्रैफिक इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 13 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four policemen including traffic in-charge line spot
यातायात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात व्यवस्था संभालत? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली करते वीडियो वायरल होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का एक वीडियो करीब तीन दिन पहले भी वायरल हुआ था। इसमें भी तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इस मामले की जांच सीओ खेकड़ा युवराज सिंह करेंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का एक वीडियो करीब तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें पुलिसकर्मी एक ट्रक के हेल्पर से वसूली करते दिख रहे हैं। उक्त वीडियो वायरल होने का मामला एसपी के पास पहुंचा। इस पर उन्होंने हेड कांस्टेबल उगेश कुमार, प्रहलाद सिंह समेत तीन को लाइन हाजिर कर दिया था। अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली करते कई अन्य वीडियो वायरल हुए हैं। इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने ट्रैफिक इंचार्ज एसआई के. प्रसाद के साथ हेड कांस्टेबल नाथीराम, इंद्राज, श्यामवीर को भी लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले की जांच सीओ खेकड़ा युवराज सिंह करेंगे। एसपी ने कहा कि वीडियो को देखकर लग रहा है कि ट्रैफिक पुलिस की गतिविधियां ठीक नहीं हैं। इसलिए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। अब कार्यालय में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी बचे हैं।
विज्ञापन

सिविल पुलिस की गतिविधियों पर भी सवाल
यहां केवल ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, बल्कि निवाड़ा सिविल पुलिस की गतिविधियां पर भी सवाल उठते रह है। जिला पंचायत के नाम पर निवाड़ा चौकी के समीप चेकपोस्ट बनाकर वाहन चालकों से कई दिन तक अवैध वसूली होती रही। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। सांसद सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने शिकायत की, तब पशु चेकपोस्ट बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरडी जवान संभालते रहे व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद ट्रैफिक कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी ने राष्ट्र वंदना चौक पर व्यवस्था संभाली। इसके साथ ही पीआरडी के जवान यातायात व्यवस्था संभालने में लगे रहे।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के वसूली करते कई वीडियो सामने आए थे। इस मामले में कार्रवाई कर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी है। -नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed