फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four more trains will run on Delhi-Shamli rail route from today

यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा

Sun, 04 Apr 2021 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Four more trains will run on Delhi-Shamli rail route from today
बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर आज से चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। मार्ग पर सुबह को दो ट्रेन दिल्ली के लिए और शाम को दो ट्रेन दिल्ली से चलेगी। सभी यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। सोमवार से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सोमवार से चार ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। एक ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे शामली से बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दूसरी ट्रेन सहारनपुर से साढ़े दस बजे स्थानीय स्टेशन पहुंचेगी। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन शाम साढ़े सात बजे और दिल्ली से शामली जाने वाली दूसरी ट्रेन रात में सवा नौ बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी। इनके अलावा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह नौ बजे और सहारनपुर से चलने वाली ट्रेन शाम को साढ़े चार बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्टेशन गेट पर होगी थर्मल स्कैनिंग
बड़ौत स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि कोविड के नियमों का पालन कराने के लिए जीआरपी का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट पर थर्मल स्कैनिंग करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क नहीं होगी एंट्री
बड़ौत स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए किसी भी यात्री की प्लेट फार्म और रेलवे स्टेशन परिसर में बिना मास्क एंट्री नहीं होगी। इसके लिए रेलवे कर्मियों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed