फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four heads and secretaries of the district will take training in making model action plans.

Baghpat News: जनपद के चार प्रधान व सचिव मॉडल कार्य योजना बनाने का प्रशिक्षण लेंगे

Thu, 12 Oct 2023 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Four heads and secretaries of the district will take training in making model action plans.
-ग्राम पंचायत की मॉडल कार्य योजना बनाने का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से लखनऊ में लेंगे
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बिनौली। जिले की चार ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, मॉडल जीपीडीपी विषय पर कार्य योजना बनाने का लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

सरकार ग्राम पंचायतों में विकास कराने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के तहत गांव में साफ-सफाई, शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण सड़कें, रोजगार, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जिससे ग्राम पंचायतों का सुंदरीकरण कर मॉडल पंचायत के तौर पर पेश किया जा सके। इन सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी बागपत अमित कुमार त्यागी ने बताया कि बिनौली ब्लॉक फजलपुर सुंदरनगर के प्रधान सुधीर राजपूत, सचिव प्रिंस जैन, बागपत ब्लॉक के ग्वालीखेड़ा की प्रधान सोनिया शर्मा, सचिव मनीष कुमार, छपरौली ब्लॉक के शेरपुर के प्रधान विकास कुमार, सचिव मेमपाल, बड़ौत ब्लॉक के बावली के प्रधान गौरव, सचिव हिमांशु राठी 16 से 18 अक्टूबर तक लखनऊ के पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिंट) लोहिया भवन अलीगंज में मॉडल जीपीडीपी विषय पर ग्राम पंचायत की मॉडल कार्य योजना बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed