फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four arrested for stealing tube wells and school

नलकूपों और स्कूल में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing tube wells and school
बागपत। ढिकौली गांव में नलकूपों और चमरावल गांव के स्कूल में चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सात सितंबर को ढिकौली के रहने वाले सुभाष ने कई नलकूपों से उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा 14 सितंबर को दिल्ली के रहने वाले सहस्त्रबाहू यादव ने रॉयल कान्वेंट स्कूल से सामान चोरी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहरका गांव के रहने आकाश, इमरान उर्फ मन्नू, आस मोहम्मद, मोमीन अंसारी को गिरफ्तार कर चार पंखे, विद्युत केबल व अन्य सामान बरामद किया।
अर्जुनपुरम कालोनी में घर में चोरी करने की फिराक में घूम रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया, जिससे चोरी किया गया सामान भी बरामद किया। अर्जुनपुरम निवासी वेद ने बताया कि उनके घर से दो दिन पहले नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। थाना प्रभारी का कहना है कि चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चार नलकूपों से उपकरण चोरी
चांदीनगर। ढिकौली गांव के रहने वाले किसान आकाश, योगेंद्र ,संजय कुमार व श्यामबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात नलकूपों का ताला तोड़कर स्टार्टर, केबल, कट आउट चोरी कर ले गए। उन्होंने चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed