{"_id":"684f244e65cd77b39a081619","slug":"four-arrested-for-smuggling-liquor-in-a-crane-like-the-film-pushpa-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133193-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फिल्म पुष्पा की तरह क्रेन में शराब तस्करी करते चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फिल्म पुष्पा की तरह क्रेन में शराब तस्करी करते चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बागपत। फिल्म पुष्पा की तरह क्रेन के बॉक्स में छिपाकर शराब तस्करी करने वाले चार तस्करों अतुल निवासी नरेला दिल्ली, अजीत निवासी जठेड़ी, अंकित और विकास निवासी अकबरपुर बरोटा जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से क्रेन के बॉक्स में छिपाई गई 47 पेटी शराब बरामद की गई।
क्रेन से बरामद की गई अंग्रेजी शराब में 44 पेटी चंडीगढ़ और तीन पेटी हरियाणा मार्का है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हरियाणा से शराब लेकर बागपत में बेचने जा रहे थे। तस्करों ने शराब खरीदने वालों की जानकारी भी पुलिस को दी। पूछताछ में दिल्ली और सोनीपत के तस्करों ने बताया कि शराब तस्करी में गिरोह के कई सदस्यों के पकड़े जाने के बाद उन्होंने क्रेन के बॉक्स में छिपाकर शराब तस्करी शुरू कर दी। एएसपी एनपी सिंह के अनुसार तस्करों ने बागपत के जिन साथियों के नाम बताए हैं, उनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं चारों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।