{"_id":"6339d1d200dd4b1f062182e4","slug":"four-accused-of-ruckus-arrested-in-kishanpur-baral-baghpat-news-mrt607930940","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर बराल गांव में हुए बवाल में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर बराल गांव में हुए बवाल में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल गांव में रास्ते में खड़ी अंडों से लदी गाड़ी हटाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में झगड़े के बाद पुलिस ने नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
किशनपुर बराल गांव में शनिवार शाम गली में खड़ी अंडों की गाड़ी हटाने के विवाद में आशुतोष व इस्लामुद्दीन पक्ष में मारपीट हो गई थी। इस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। जिसमें दोनों पक्षों के आशुतोष, अंकुर, इस्लामुद्दीन, शबीरा घायल हो गईं। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के इस्लामुद्दीन, वसीम, आशुतोष, अंकुर व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, एसडीएम ने बैठक कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।