{"_id":"626585a7195fc801742ae003","slug":"foundation-stone-of-acharya-gyan-sagar-s-charan-chhatri-baraut-news-mrt5858808104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनौली पहुंची अधिकारियों की टीम, दिया समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनौली पहुंची अधिकारियों की टीम, दिया समाधान का आश्वासन
विज्ञापन
सिनौली गांव की गलियों में ब्लाक कर्मचारियों को पड़ी गंदगी दिखाते ग्रामीण
- फोटो : BARAUT
अमर उजाला ने 21 अप्रैल के अंक में प्रकाशित की थी गांव की बदहाली की खबर
टीम ने तीन-चार दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत। ऐतिहासिक सिनौली गांव की बदहाली पर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ‘तालाब का पानी गांव में घुसा’ का प्रशासनिक अफसरों ने संज्ञान लिया है। रविवार को ब्लॉक मुख्यालय से एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी और ग्राम सचिव गांव पहुंचे और निरीक्षण किया। अधिकारियों को तालाब और नाले गंदगी से अटे पड़े मिले। ग्रामीणों ने समस्याआें का समाधान न होने पर खासी नाराजगी जताई। टीम ने तीन-चार दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
सिनौली गांव मेें सफाई और निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब का गंदा पानी आबादी में घुस गया था। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 21 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी का संज्ञान लेते हुए एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार और ग्राम सचिव पूजा रविवार को गांव पहुंचे। दोनों ने निरीक्षण में तालाब पूरी तरह से गंदगी से भरा मिला। नाले भी साफ-सफाई न होने पर गंदगी से अटे पडे़ मिले। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समस्या से रूबरू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि चार माह से लगातार शिकायत कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर एडीओ नरेश कुमार ने जल्द ही बीडीओ ज्योति बाला से बातचीत कर प्रस्ताव भेजकर तालाब और नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया। कहा कि तीन से चार दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। ग्रामीण विपिन पूनिया, सुनील, हरेंद्र, प्रदीप पूनिया, आकाश ने अमर उजाला का आभार जताया।