फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former Pradhan's son strangled to death

पूर्व प्रधान के बेटे ने गला रेतकर नौकर को मार डाला

Sat, 07 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son strangled to death
हिसावदा गांव का मामला, दूसरे वर्ग का नौकर खेती के कार्य के लिए रखा गया था
विज्ञापन

- बीच-बचाव में आए मृतक के साले पर भी किए चाकू से वार, घायल हुआ
- रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ था झगड़ा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने नौकर का गला रेत कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए मृतक के साले पर भी वार किए गए, जिसमें वह घायल हो गया। दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन का विवाद बताया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, मामला दो वर्गों से जुड़ा होने से गांव में पुलिस बल तैनात है।
दिल्ली के चांदनी चौक निवासी सरताज की ससुराल हिसावदा गांव में है। आठ साल से वह गांव निवासी पूर्व प्रधान स्वर्गीय जितेंद्र मलिक के बेटे किसान यशकांत मलिक के यहां खेतीबाड़ी का कार्य मजदूरी पर करता था। शुक्रवार रात दस बजे रुपयों के लेन-देन को लेकर सरताज और यशकांत मलिक के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों को चोटें आ गई थी। तब लोगों ने किसी तरह समझा बुझा कर दोनों को घर भेज दिया था। आरोप है कि रात एक बजे यशकांत मलिक अपनी पत्नी नेहा के साथ सरताज के घर पहुंचा। कहासुनी के बाद गरमागरमी होने लगी। यशकांत मलिक ने चाकू से सरताज की गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए उसके साले पर भी वार किए गए, जिसमें वह घायल हो गया। मृतक की पत्नी समा परवीन ने परिवार के अन्य लोगों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

एसओ शिव प्रकाश का कहना है कि मृतक के भाई गाजियाबाद निवासी महताब ने यशकांत मलिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला दो वर्गों से जुड़ा है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले हिसावदा आया था सरताज
अमीनगर सराय। एसओ शिव प्रकाश के मुताबिक दिल्ली के चांदनी चौक निवासी सरताज का निकाह साल 2002 में समा परवीन के साथ हुआ था। आठ साल पहले ससुराल में आकर रहने लगा। यहां पूर्व प्रधान के बेटे की जमीन पर मजदूरी करने लगा। तब से वह यशकांत मलिक के घर पर ही रह रहा था। एक महीने से दोनों पक्षों के बीच रुपयों को लेकर विवाद चला आ रहा था।
पत्नी को दी झगड़े की सूचना तो वह पहुंच गई हिसावदा
अमीनगर सराय। एसओ शिव प्रकाश के मुताबिक आरोपी यशकांत मलिक और मृतक सरताज के बीच पहले झगड़ा हुआ। दोनों चोटिल हो गए। यशकांत मलिक ने इसके बाद मेरठ में रह रही अपनी पत्नी नेहा को मामले की जानकारी दी। रात में ही नेहा गांव पहुंच गई। इसके बाद दोनों सरताज के घर पहुंचे। कहासुनी के बीच यशकांत मलिक ने एकाएक सरताज की गर्दन पर वार शुरू कर दिए। सरताज की हत्या के बाद वह पत्नी सहित फरार हो गया।

वारदात में किसकी क्या भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है। कितने रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। कई बिंदुआें पर जांच की जा रही है। -ओमपाल सिंह, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed