{"_id":"65853f157f36cb92cf0bf9f9","slug":"former-pradhan-died-after-being-crushed-under-tractor-trolley-in-baghpat-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर पूर्व प्रधान की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर पूर्व प्रधान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 22 Dec 2023 01:17 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:17 PM IST
सार
Baghpat News : मकान का भराव कराते समय पूर्व प्रधान के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे दबने से उनकी मौत गई। वहीं, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में रटौल क्षेत्र के नंगलाबड़ी गांव में मकान में मिट्टी डलवा रहे पूर्व प्रधान के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे दबने से घायल पूर्व प्रधान को परिवार वाले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
विज्ञापन
नगलाबड़ी निवासी पूर्व प्रधान धर्मपाल (70) अपने मकान को उखाड़कर बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी भराव करा रहे थे। बताया कि पूर्व प्रधान ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे खड़े थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। जिसके बाद परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व प्रधान को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकाला और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से पूर्व प्रधान को दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद गांव में पूर्व प्रधान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर