फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Formation of block wise three member committee for preparation of board exam

Baghpat News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ब्लॉकवार तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

Fri, 15 Sep 2023 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Formation of block wise three member committee for preparation of board exam
-समिति को 25 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी विद्यालयों की लोकेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 सितंबर तक विद्यालयों की जियो लोकेशन वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने ब्लॉकवार समिति का गठन कर निर्धारित तिथि तक सत्यापन कर रिपोर्ट अपलोड करने को कहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। समिति विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाएं जैसे विद्यालय में कक्षों की संख्या, विद्यालय में छात्र धारण क्षमता, मुख्य मार्ग से विद्यालय की दूरी, दो विद्यालयों के बीच की दूरी, बिजली की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवॉल, शौचालय और पेयजल की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने ब्लॉकवार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति के सदस्य 25 सितंबर तक विद्यालय के फोटोग्राफ और प्रमाण पत्र परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। गलत सूचना अपलोड करने पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

----
समिति में इन्हें किया शामिल
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर की प्रधानाचार्य सुनीता, राजकीय इंटर कालेज दौझा की प्रधानाचार्य सरोज और राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के कनिष्ठ सहायक अंकुर बागपत ब्लॉक, राजकीय हाईस्कूल तिलपनी की प्रधानाचार्य बीना सिंह, मॉडल स्कूल मुकारी की प्रधानाचार्य पूनम बालियान, राजकीय हाईस्कूल बसौद के कनिष्ठ लिपिक कालूराम को पिलाना ब्लॉक, राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद, राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की प्रधानाचार्य रीता राठौर और राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की कनिष्ठ सहायक शीतल को खेकड़ा ब्लॉक, राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य डॉ़ रेखा सिंह, राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत की प्रधानाचार्य अलका चौहान, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली के कनिष्ठ सहायक सत्यवीर सिंह को बड़ौत ब्लॉक, राजकीय हाईस्कूल गांगनौली की प्रधानाचार्य नीना त्यागी, राजकीय हाईस्कूल मवींकला की प्रधानाचार्य विमलेश, राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत की वरिष्ठ सहायक प्रीति को बिनौली और राजकीय हाईस्कूल सूप की प्रधानाचार्य संजू, राजकीय हाईस्कूल बौढ़ा की प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार और राजकीय हाईस्कूल बदरखा के कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार छपरौली ब्लॉक के विद्यालयों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed