वन रक्षक और उप वन क्षेत्र अधिकारी में नोकझोंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार शाम वन रक्षक सुनील शर्मा विभागीय रिकार्डों को पूरा करने में जुटे हुए थे। तभी अचानक वहां पर उप वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल वहां पर पहुंचे और वन रक्षक सुनील शर्मा से उलझ पड़े। इस दौरान उप वन क्षेत्राधिकारी ने वन रक्षक के साथ हाथापाई का प्रयास करते हुए विभागीय रिकार्डों को फाड़ने का प्रयास किया। वहां पर मौजूद वन कर्मी विकास व मनोज बीच-बचाव के लिए आए तो उनसे भी उलझ गए और वन रक्षक सुनील शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल मौके पर पहुंचे और उप वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल को हड़काते हुए वहां से भेजा। बताया जा रहा है कि उप वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल काफी समय से वन माफिया के साथ मिलकर क्षेत्र में अवैध कटान कर रहे हैं।
कुछ दिन पूर्व वन विभाग के एसडीओ सुधीर व अन्य डीएफओ के निर्देश पर उप वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ जांच करने आए थे। वन रक्षक सुनील कुमार उप वन क्षेत्राधिकारी को अवैध कटान कराने से मना कर रहे थे। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। मामूली कहासुनी हो गई थी। मामला शांत करा दिया गया है। उप वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल ने आरोपों को निराधार बताया। वन रक्षक सुनील शर्मा ने भी कुछ बताने से इंकार कर दिया।