फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food items worth 34 lakhs kept in schools wasted

स्कूलों में रखी 34 लाख की खाद्य सामग्री बर्बाद

Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Food items worth 34 lakhs kept in schools wasted
कोरोना महामारी के चलते स्कूलों पर लटक गए थे ताले
विज्ञापन

स्कूलों में रखी खाद्य सामग्री निकलवाना भूल गया था विभाग
शिक्षकों को मजबूरन यह खराब सामग्री फेंकनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने जनपद के स्कूलों बंद करा दिए थे। ऐसे में शिक्षा विभाग स्कूलों में रखी खाद्य सामग्री निकलवाना भूल गया। नतीजन स्कूलों की 70 दिन की बंदी से करीब 34 लाख रुपये की खाद्य सामग्री बर्बाद हो गई। शिक्षकों को मजबूरन खराब सामग्री फेंकनी पड़ी।
शिक्षा विभाग के अनुसार जनपद में प्राथमिक विद्यालय 332, उच्च प्राथमिक विद्यालय 192 व कम्पोजिट विद्यालय 136 हैं। जिनमें कुल 70 हजार 370 बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जनपद के स्कूलों को गत 17 अप्रैल को बंद करा दिया था। जिससे कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों मेें बच्चों के मिड-डे मील के लिए रखे आटा, चावल, दाल, टमाटर, प्याज समेत अन्य खाद्य सामग्री को निकलवाना भूल गए। अब बृहस्पतिवार को फिर से सरकार के आदेश पर स्कूल खोले गए। जनपद के सभी स्कूलों में रखी तकरीबन 34 लाख की खाद्य सामग्री खराब हो चुकी थी। स्कूलों की रसाइयों मेें रखे टमाटर व प्याज से दुर्गंध उठ रही थी। वहीं, चावल व आटे में कीडे़ पड़ गए। ऐसे में शिक्षकों को खराब सामग्री फेंकनी पड़ी।
विज्ञापन

बच्चों के लिए मिलती है खाद्य सामग्री
प्राइमरी स्कूल के प्रति बच्चा दो किलो राशन मिलता है। जिसमें 1.34 किलो गेहूं व 660 ग्राम चावल मिलता है। जूनियर स्कूल मेें प्रति बच्चे के हिसाब से दो किलो गेहूं व एक किलो चावल मिलता है। इसके अतिरिक्त दाल, घी, मसाला व हरी सब्जियां मिलती हैं। जूनियर स्कूल में प्रति बच्चा 7.45 रुपये व प्राइमरी में 4.95 रुपये प्रति बच्चा मिलता है। ऐसे में एक स्कूल में तकरीबन पांच हजार रुपये की खाद्य सामग्री बर्बाद हुई। इस तरह जनपद के कुल 660 स्कूलों में करीब 34 लाख रुपये खाद्य सामग्री बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बंदी के चलते हुआ नुकसान
एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि 70 दिन तक स्कूल बंद होने से काफी खाद्य सामग्री खराब हुई है।
खाद्य सामग्री निकलवाने का आदेश नहीं मिला
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत का कहना है कि शासन से स्कूल बंदी से पूर्व वहां रखी खाद्य सामग्री निकलवाने का आदेश नहीं मिला था। इसके चलते जनपद के स्कूलों मेें लाखों रुपये की खाद्य सामग्री बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed