फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food department raid, shopkeepers ran away after closing shops

खाद्य विभाग का छापा, दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Food department raid, shopkeepers ran away after closing shops
- केक, पनीर, मावे के नमूने लिए, एक क्विंटल सरसों का तेल सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को पुराना कस्बा बागपत और खेकड़ा के बाजार में छापा मारा। खेकड़ा में दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग निकले। टीम ने पांच दुकानों से केक, पनीर, मावे के आठ नमूने जांच के लिए भेजे है। एक दुकान से एक क्विंटल सरसों का तेल सीज कर सोडा कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें नष्ट कराई।

जिला खाद्य अधिकारी वीके राठी ने बताया कि शनिवार को खेकड़ा के विकास स्टोर से अरहर की दाल और सरसों के तेल का नमूने लिए। एक क्विंटल सरसों का तेल सीज कर दिया। दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। पुराना कस्बा बागपत की छत्ते वाली मस्जिद के पास वरदान मिल्क सेंटर से मिल्क केक, पनीर, मावा का नमूना लिया और सफाई न मिलने पर नोटिस जारी किया। नगर की माता कालोनी में कृष्णा स्टोर से सरसों का तेल, बेसन का नमूना लिया और जीरा सोडा की 36 बोतलें नष्ट कराई। इसके अलावा माता कालोनी के क्रिश स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना जांच के लिए भेजा है। नमूनों की जांच आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed