फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Following the path of Vedas will lead to the welfare of mankind: Arvind Shastri

वेद मार्ग पर चलने से होगा मनुष्य का कल्याण : अरविंद शास्त्री

Sun, 28 Sep 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Following the path of Vedas will lead to the welfare of mankind: Arvind Shastri
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। दाहा गांव में वेद प्रचार समारोह के अंतर्गत दूसरे दिन सामवेद पारायण महायज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि वेद मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। संसार की समस्त विद्या ज्ञान वेदों में समाहित है। हमें देव दयानंद की वैदिक परंपरा, विचारधारा का अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वेदों का पढ़ना-पढ़ाना मनुष्य जीवन में अति आवश्यक है। वेद ही हमें उन्नति के मार्ग पर ले जाते हैं। कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिएं। कर्मों से ही मनुष्य महान कहलाता है और कर्म ही मनुष्य की पहचान बनाते हैं। बुरे कर्म मनुष्य के पतन का कारण बनते हैं, जबकि उत्तम कर्म मनुष्य को विद्वानों की श्रेणी में ले जाते है। इसलिए मनुष्य को वेदमार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन मनोज धामा, तेजपाल राणा, हरपाल आर्य, कंवरपाल, विपिन कुमार, पप्पन राणा, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed