{"_id":"65b6b9e1385e7c933b0f96c7","slug":"fog-increased-the-trouble-along-with-cold-sun-was-not-visible-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-109364-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोहरे ने ठंडक के साथ आफत भी बढ़ाई, सूरज नहीं दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोहरे ने ठंडक के साथ आफत भी बढ़ाई, सूरज नहीं दिखा
Mon, 29 Jan 2024 02:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
सुबह 10 बजे: बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे लाइट जलाकर जाते वाहन। संवाद
बागपत। यहां कोहरे ने रविवार को ठंडक के साथ आफत भी बढ़ा दी। कोहरे के कारण हाईवे व ईपीई पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। यहां दिनभर सूरज नहीं दिखा और इस तरह लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी।
यहां शनिवार को दिनभर धूप रही, जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली थी। लेकिन अगले ही दिन रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा तो कुछ देर के लिए शीतलहर चलती रही। इससे तापमान काफी कम रहा और यहां दोबारा से तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोहरे के कारण रविवार सुबह हाईवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार काफी कम रही तो ट्रेन भी अपने नियमित समय से देरी पर पहुंची।
सर्दी के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक सुबह लोगों की आवाजाही कम रही। लोगों को उम्मीद थी कि कोहरा छंटने के बाद धूप निकलेगी, लेकिन दोपहर में भी सूरज के दर्शन नहीं हो सके। यहां अभी कोहरा पडऩे की बात कही जा रही है। कोहरे के कारण बुजुर्गों व बच्चों के लिए ज्यादा परेशानी बढ़ रही है। इसलिए ही चिकित्सक सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।