फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fodder fed to Gomata on Gopashtami

गोपाष्टमी पर श्रद्वालुओं ने गोमाता को खिलाया चारा

Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fodder fed to Gomata on Gopashtami
गोपाष्टमी पर्व पर खेकड़ा की अस्थाई गौशाला मे गौमाता की पूजा अर्चना करते पशु चिकित्सक - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने गोशाला में गो माता को चोकर और हरा चारा खिलाया और मंगल टीका लगाकर पूजन अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले गोपाष्टमी त्योहार पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने गो सेवा कर धर्म लाभ उठाया। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने श्री धर्मार्थ पंचायती, अस्थायी गोशाला में गो माता की पूजा अर्चना कर भोग लगाया और उन्हें नहलाकर उनका श्रृंगार किया। गोमाता के सींगों में चुनरी बांधी और पीठ को चादर से ढककर आरती कर उन्हें हरा चारा, गुड़, चोकर खिलाया। धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराई थी। यशोदा माता भगवान श्रीकृष्ण को प्रेमवंश कभी गो चरण के लिए नहीं जाने देती थीं। इस दौरान अनुज शर्मा, डॉ. मनोज धामा, अनुज कौशिक, उमा शंकर शर्मा, अपूर्व गौड़, शानविका गौड़, मुक्ता गौड़, पुनीत शर्मा आदि शामिल रहे। उधर, खेकड़ा के राजकीय पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रविश कसाना ने अस्थायी गोशाला में गायों के स्वास्थ्य को जांच और उनको चारा खिलाकर धर्म लाभ उठाया।

गोपाष्टमी पर्व पर खेकड़ा की श्री धमार्थ पंचायती गौशाला मे गौमाता को हरा चारा खिलाते महिला, पुरूष

गोपाष्टमी पर्व पर खेकड़ा की श्री धमार्थ पंचायती गौशाला मे गौमाता को हरा चारा खिलाते महिला, पुरूष- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed