Baghpat: दो ट्रकों में भूसे की तरह लादकर कटान के लिए ले जा रहे थे पशु, गिनती की तो निकले 72, पांच तस्कर पकड़े
बागपत पुलिस ने बुधवार को मेरठ-करनाल हाइवे पर पशुओं से लदे दो ट्रक पकड़े हैं। दोनों ट्रकों में जब गिनती की गई तो पशुओं की संख्या 72 निकली जिन्हें कटान के लिए लेजाया जा रहा था। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में पुलिस ने मेरठ-करनाल हाइवे पर सरोरा चौकी के पास पुलिस ने पशुओं से लदे दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रकों से 72 पशु बरामद हुए। पुलिस ने पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पशुओं को सहारनपुर से तस्करी कर मेरठ कटान के लिए ले जा रहे थे। दोनों ट्रकों को सील कर पशुओं को अग्रवाल मंडी टटीरी भेजा गया है।
थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि सरोरा चौकी के पास मेरठ-करनाल हाइवे पर पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी समय शामली की तरफ से दो ट्रक आए। पुलिस ने उन्हें रोक कर चैकिंग की तो दोनों ट्रकों में भूसे की तरह पशु लदे हुए थे।
यह भी पढ़ें: Imran Masood: मेरे पास वोट हैं नोट नहीं; पार्टी से निष्कासन पर बोले इमरान-पांच करोड़ देने की मेरी औकात नहीं
पुलिस ने ट्रक नंबर एचआर 58 बी 6054 से 53 पशु और दूसरे ट्रक एचआर 38 एई 2848 से 19 पशु बरामद किए। पशु तस्कर नजीब हुसैन पुत्र रफीक, अकबर अली पुत्र नूर हसन निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान, नदीम पुत्र कालू निवासी बरनावा, ट्रक चालक अली शेर पुत्र लीलू शाह निवासी गंगोह, अलीम पुत्र मोहम्मद्दीन निवासी मोहल्ला घोसियान बागपत को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे सहारनपुर से पशुओं की तस्करी कर मेरठ कटान के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पांचों पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों ट्रकों को सील कर दिया है। पशुओं को अग्रवाल मंडी टटीरी भेजा गया है।