{"_id":"65708211c1ecd8031a035139","slug":"five-members-of-cattle-stealing-gang-arrested-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7825-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चोरों से भैंस, तमंचे कारतूस और गाड़ी बरामद की है।
गौसपुर गांव के रहने वाले इमरान ने चार दिसंबर को सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर भैंस चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस टीम ने पिलाना मोड़ के पास से भैंस बेचने जा रहे चोरों को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिलाना मोड़ के पास चेकिंग के दौरान अफरोज निवासी डौला, साकिब, जाहिद निवासी गौसपुर, शेर बहादुर उर्फ शेरा निवासी नंगला मूसा जनपद गाजियाबाद, भूरा निवासी खिवाई को गिरफ्तार कर किया गया। इनसे भैंस, गाड़ी, तमंचा और कारतूस बरामद किये गए। इस दौरान चोरों का साथी सलमान निवासी खिवाई पुलिस से बचकर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।