फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five masked men stopped a lawyer on the road and shot him, but he narrowly escaped.

Baghpat News: अधिवक्ता को रास्ते में रोककर पांच नकाबपोशों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचे

Fri, 28 Nov 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five masked men stopped a lawyer on the road and shot him, but he narrowly escaped.
- खासपुर गांव के सामने दिया घटना को अंजाम, कचहरी से लौट रहे थे अधिक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कचहरी से घर लौट रहे अधिवक्ता सुनील निवासी खैला को खासपुर गांव के सामने रोककर पांच नकाबपोशों ने गोली चला दी। इसमें अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
खैला गांव निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि बिनौली थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वादी की तरफ से पैरवी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका न्यायालय में खारिज हो गई थी। इससे गुस्साए आरोपी पक्ष के लोगों ने बीस नवंबर को फोन कर गाली-गलौज की और पैरवी करने से मना किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। बृहस्पतिवार शाम कचहरी में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही खासपुर गांव के सामने पहुंचे तो पांच नकाबपोश लोगों ने रोककर नाम पूछकर गोली चला दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-- हम धमकी ही नहीं देते, करके दिखाते है...
अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि बीस नवंबर को फोन पर धमकी देने वाले ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। धमकी देने वालों ने यह भी कहा कि हम धमकी देने के साथ पूरी भी करके दिखाते है। उसकी रिकाॅर्डिंग भी पुलिस अधिकारियों को सुनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed