फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five family members missing in Kakor Khurd, noise of murder

यूपी: बागपत में एक ही परिवार के पांच सदस्य लापता, हत्या का मचा शोर, अधिकारियों में हड़कंप

Sun, 20 Sep 2020 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 01:28 AM IST
सार

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घर में मिली महिला और चार बच्चे, जांच शुरू
 

विज्ञापन
Five family members missing in Kakor Khurd, noise of murder
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली थानाक्षेत्र के ककौर खुर्द गांव में एक परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि लापता बताए लोगों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि ककौर खुर्द निवासी सोहनपाल (60) पुत्र जिले सिंह, जगपाल (50) पुत्र जिले सिंह, धर्मेंद्र कुमार (35) पुत्र सोहनपाल, ललिता पत्नी धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार पुत्र सोहनपाल संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। छपरौली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


घर पर सोहनपाल की बहन मेरठ के नेक टीकरी गांव निवासी मुन्नी और धर्मेंद्र के चार बच्चे मिले। मुन्नी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह आठ बजे ही यहां पहुंची है। पंकज उसके बेटे के साथ गया है। पंकज के घुटने में चोट लगी हुई थी। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने कहा, रात में हुआ था झगड़ा
पुलिस का कहना है कि बच्चों ने सिर्फ इतना बताया है कि रात के समय झगड़ा हुआ था। इसके बाद वे सो गए थे। दिन निकलने पर बुआ आ गई।

पुलिस को मिले खून के छींटे
सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। एक जगह खून के छींटे मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। परिवार के लापता सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस आई तो ट्रैक्टर छोड़ भाग गया धर्मेंद्र
जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र शनिवार सुबह 10 बजे तक गांव में था। एसएसआई नरेश सिंह का कहना है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो धर्मेंद्र ट्रैक्टर लेकर गली से गुजर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भाग गया। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात के समय धर्मेंद्र ट्रैक्टर लेकर कहीं गया था।

हत्या कर यमुना में फेंकने की चर्चा
पुलिस को जानकारी मिली थी कि हत्या कर शव यमुना में फेंक दिए गए हैं। गांव में भी यही चर्चा है। हत्या हुई भी है या नहीं। परिवार के सदस्य बच्चों को छोड़कर कहां चले गए, इन सब सवालों में पुलिस उलझी रही।

धर्मेंद्र की शादी उत्तराखंड से हुई है। उसकी पत्नी ललिता भी लापता है, जबकि घर पर उनके बच्चे शिवानी, मनु, छोटी और नोनू मिले। बच्चों से बहुत ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी। गांव में सन्नाटा, चर्चा और अफवाहों का दौर चल रहा है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed