फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five accused of Nisar murder case arrested

निसार हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five accused of Nisar murder case arrested
16 मई को कर दी गई थी निसार की हत्या, अब तक 21 हो चुके गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। पुलिस ने बृहस्पतिवार को निवाड़ा के निसार हत्याकांड के पांच आरोपियों को कलक्ट्रेट के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया। अब तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 16 मई 2019 को निसार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना पुलिस ने वांछित चल रहे बाबू उर्फ बाबूद्दीन, निजाम उर्फ निजामुद्दीन, साबू उर्फ साबुदीन पुत्रगण जाने उर्फ जान मोहम्मद, जमील पुत्र मुनसब और जब्बार पुत्र निजामुद्दीन को बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे कलक्ट्रेट के सामने से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया। अब तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

मोहित आनंद बनाए गए बसपा जिलाध्यक्ष
फोटो 11
बागपत। बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर डॉ गोविंद बाबू के स्थान पर मोहित आनंद को बहुजन समाजवादी पार्टी का बागपत जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शमसुद्दीन, पश्चिमी उत्तर व लखनऊ मंडल की संस्तुति पर यह मनोनयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

411 चालान कर, 47 हजार का जुर्माना
बागपत। जिले भर में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 411 चालान कर 47 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। पुलिस ने कोविड-19 में 285 चालान कर 46 हजार 500 रुपये तथा एमवी एक्ट में 126 चालान कर एक हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला ।

शराब तस्कर पकड़ा, 41 आधा व दो बोतल बरामद
छपरौली। आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर छपरौली पुलिस के साथ छापामार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हरियाणा मार्का रंगीला संतरा के 41 अद्धे और दो बोतल बरामद की। आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि छपरौली के शराब तस्कर सुनील पुत्र ब्रह्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed