{"_id":"5fecbf538ebc3e3f755e02a7","slug":"first-report-of-people-returning-from-abroad-came-negative-baghpat-news-mrt518091319","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे लोगों की प्रथम रिपोर्ट आई नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे लोगों की प्रथम रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विदेश से लौटे थे छह लोग, 14 दिन बाद पुन: होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में विदेश से छह यात्री लौटे है। इनमें से दो यात्री आयरलैंड और चार यात्री ब्रिटेन से लौटे है। सभी यात्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी यात्रियों को नियमित निगरानी और मॉनिटिरिंग की जा रही है। 14 दिन पर इन यात्रियों की पुन: जांच कराकर अगले 14 दिनों तक मॉनिटिरिंग की जाएगी।
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह ने बताया कि जिले में छह लोग विदेश से लौटे थे। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सभी यात्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, इसके बावजूद सभी लोगों की नियमित निगरानी व मॉनिटिरिंग की जा रही है। कोई भी लक्षण दिखने पर यात्रियों को उपचार दिया जाएगा। 14 दिनों की निगरानी पूरी होने के बाद यात्रियों की पुन: जांच कराई जाएगी। दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद यात्रियों की अगले 14 दिनों तक फिर से मॉनिटिरिंग की जाएगी।
चार मिले संक्रमित, दो डिस्चार्ज, 55 हुए एक्टिव केस
बागपत/खेकड़ा/छपरौली। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में बुधवार को 1532 लोगों की जांच की गई। इनमें चार में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें खेकड़ा क्षेत्र के गांव रटौल, काठा के दो ग्रामीण भी शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2279 हो गई है और एक्टिव केस 55 हो गए है। दो लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जिले में अब तक संक्रमण से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए है। उधर, छपरौली सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद मलिक ने बताया कि बुधवार सीएचसी की दोनों टीमों विशेष जांच अभियान के अंतर्गत सीएचसी छपरौली व हेवा गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। दोनों टीमों ने 205 लोगों की जांच की, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।