फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First proposal of development, buy laptop and printer and send it

मंत्री का विकास का पहला प्रस्ताव, एक लैपटॉप व प्रिंटर खरीदकर भिजवाओ

Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
First proposal of development, buy laptop and printer and send it
बागपत विकास भवन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। राज्यमंत्री केपी मलिक ने विधायक निधि से विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें सबसे पहला प्रस्ताव अपने कार्यालय के लिए लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का भेजा है। इसके अलावा गांवों में चौधरी चरण सिंह के नाम पर मुख्य द्वार बनवाने और गलियों के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा है। विधायक योगेश धामा ने रास्तों और गलियों के निर्माण के प्रस्ताव भेजे हैं। वहीं, विधायक डॉ. अजय कुमार ने अभी प्रस्ताव भेजने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

विधायक निधि के पांच करोड़ रुपये में पहली किस्त के डेढ़ करोड़ रुपये करीब एक महीने पहले जारी किए गए थे। बागपत, बड़ौत और छपरौली तीनों विधायकों की निधि के डेढ़-डेढ़ करोड़ जारी हो गए थे। निधि आने पर इन सभी से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारियों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी कोई प्रस्ताव देने को तैयार नहीं था। इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद राज्यमंत्री केपी मलिक और विधायक योगेश धामा ने प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री केपी मलिक का सबसे पहला प्रस्ताव है कि उनको अपने कार्यालय के लिए विधायक निधि से एक लैपटॉप और प्रिंटर चाहिए। इन दोनों को जल्द खरीदकर भिजवाया जाए। इसके अलावा लुहारी समेत दो गांव में चौधरी चरण सिंह के नाम पर मुख्य द्वार, तीन गांव में गलियों का निर्माण समेत अन्य प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा ने रास्तों व गलियों के निर्माण के साथ ही गांवों के बीच के संपर्क मार्ग बनवाने का प्रस्ताव भेजा है। छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार को जरूर अभी तक प्रस्ताव भिजवाने के लिए समय नहीं मिला है।
कोट...
कार्यालय के लिए लैपटॉप और प्रिंटर की जरूरत है, जिसको विधायक निधि से खरीदकर भिजवाने के लिए प्रस्ताव दिया है। हम पहले ही लैपटॉप और प्रिंटर ले चुके हैं। वे ठीक से कार्य नहीं करने के कारण नया लैपटॉप औश्र प्रिंटर खरीदने के लिए कहा गया है। अन्य प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। - पंकज मलिक, निजी सचिव राज्यमंत्री

--
विधानसभा क्षेत्र में कई रास्ते खराब हो गए हैं। गांवों के अंदर के रास्ते व गलियों को बनवाया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिए हैं, जिससे जल्द से जल्द कार्य शुरू कराए जा सके। जिन जगहों पर कार्य रह जाएंगे, उन जगहों पर निधि की दूसरी किस्त आने पर आर्य कराए जाएंगे। - योगेश धामा, विधायक बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed