फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First love jihad and now land jihad is dominating: Sakshi Maharaj

पहले लव जेहाद और अब लैंड जेहाद हावी हो रहा : साक्षी महाराज

Sun, 11 Feb 2024 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 11 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
First love jihad and now land jihad is dominating: Sakshi Maharaj
बागपत। हल्द्वानी में बवाल की घटना को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जिस तरह से इस देश में लव जेहाद हावी रहा, इस तरह ही लैंड जेहाद हावी हो रहा। लव जेहाद के बाद लैंड जेहाद पर कार्रवाई करेंगे तो लोगों को दर्द होगा ही। इसलिए ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए।
विज्ञापन

साक्षी महाराज शनिवार को बागपत में पूर्व प्रमुख प्रमोद काठा के यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ी है और उसके सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने रालोद व भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर कहा कि इस गठबंधन के होने पर जयंत की पार्टी को अमृत मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इसका जाट समाज में ही नहीं, संपूर्ण किसान वर्ग पर प्रभाव पड़ने वाला है। परिणाम यह निकलकर आएगा कि पश्चिम की सभी सीटें दोनों मिलकर जीत रहे हैं। इस दौरान पूर्व प्रमुख प्रमोद काठा, जाट सभा अध्यक्ष देवेंद्र धामा, परविंद्र धामा, शहजाद मलिक, बाबू राना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed