{"_id":"5e4994078ebc3ee5947ffcb2","slug":"first-district-panchayat-president-of-the-district-dies-baghpat-news-mrt4692344187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। जिले की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष शगुन यादव का शनिवार की रात मेरठ में निधन हो गया है। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। शोक सभा आयोजित कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सोमवार की सुबह 10 बजे बालैनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने वर्ष 1997 में बागपत को जिला घोषित किया था। वर्ष 1998 में जिला पंचायत का चुनाव हुआ। इसमें बालैनी निवासी शगुन यादव पत्नी अनिल यादव बागपत की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। उनके पति अनिल यादव भी लगातार तीन बार पिलाना ब्लॉक के प्रमुख रह चुके है। कई वर्षों से वह अपने परिवार के साथ मेरठ के साकेत में रहती थी। बेटे अभयवीर यादव ने बताया कि 62 वर्षीय शगुन यादव तीन दिन से निमोनिया से पीड़ित थी। मेरठ में ही उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की रात उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह 10 बजे बालैनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।